MAHARAJGANJ : सुधीर त्रिपाठी और अरविंद विश्वकर्मा ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जिले के दो प्रतिभाशाली शिक्षकों, सुधीर त्रिपाठी और अरविंद विश्वकर्मा, ने पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ में 21 से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। सुधीर त्रिपाठी का चयन जूनियर स्तर पर सामाजिक विषय और अरविंद विश्वकर्मा का चयन गणित विषय में हुआ। सुधीर त्रिपाठी घुघली ब्लॉक के क0वि0 बरवा खुर्द में और अरविंद विश्वकर्मा निचलौल ब्लॉक के क0वि0 गिरहिया बंजारी पट्टी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ने न्यूनतम लागत में मॉडल तैयार कर अपनी रचनात्मकता और प्रस्तुतिकरण के दम पर यह सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में महराजगंज जिले से पांच शिक्षकों ने विभिन्न विषयों में प्रतिभाग किया था। जिले के शिक्षकों की इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य ने बधाई दी और कहा कि अन्य शिक्षकों को भी इनसे प्रेरणा लेकर नई ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल